इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

लगातार बारिश के कारण जल निकासी में आ रही बाधा, बारिश थमते ही कार्य में आएगी तेजी- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है।

जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं तहसीलदार सदर अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने नागरिक सुरक्षा कोर के 85 आरक्षकों को वितरित किए पहचान पत्र Read More डीएम ने नागरिक सुरक्षा कोर के 85 आरक्षकों को वितरित किए पहचान पत्र

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जल निकासी के कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश रुकने के बाद जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा जलभराव की स्थिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा Read More जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या के निराकरण में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने सलोरी कछार पहुंचकर बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया Read More जिलाधिकारी ने सलोरी कछार पहुंचकर बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार