राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की घोर लापरवाही: मौत के गड्ढों में तब्दील बेलन नदी पुल, हादसों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

लालगंज मीरजापुर। 

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलन बरौंधा में बेलन नदी के ऊपर बने पुराने पुल की सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत और अवगत कराने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। विभाग की कथित लापरवाही के चलते राहगीरों और वाहन चालकों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की घोर लापरवाही: मौत के गड्ढों में तब्दील बेलन नदी पुल, हादसों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

बदहाल स्कूलों के वीडियो बनाने पर 8 ज़िलों में FIR, मेरठ में 2 गिरफ्तार Read More बदहाल स्कूलों के वीडियो बनाने पर 8 ज़िलों में FIR, मेरठ में 2 गिरफ्तार

बताया गया कि इसी जर्जर सड़क और पुल पर बने खतरनाक गड्ढों के चलते ट्रक संख्या HR 38AC 2706 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे Read More बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की घोर लापरवाही: मौत के गड्ढों में तब्दील बेलन नदी पुल, हादसों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

सोनिया गांधी और एनएसी को लेकर ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी से सियासी विवाद Read More सोनिया गांधी और एनएसी को लेकर ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी से सियासी विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो दिन पूर्व महेश तिवारी भी इसी पुल के गड्ढे की वजह से दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गए थे। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से मांग की है कि बेलन नदी के पुराने पुल की जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे और जनहानि को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार