नवीनतम
भारत
‘‘अधिकारियों का साथ सफलता का मार्ग‘‘, श्रृंखला के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने छात्र-छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
150 छात्राएं प्रत्यक्ष व 4800 से अधिक छात्र-छात्राऐं ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी, मिला कैरियर मार्गदर्शन
अनुशासन, ईमानदारी और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी-शत्रोहन वैश्य
फ़िरोज़ाबाद -
‘‘अधिकारियों का साथ सफलता का मार्ग‘‘, कार्यक्रम की श्रृंखला के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बी0डी0एम0 कन्या इंटर कॉलेज शिकोहाबाद पहुंचकर, छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से 150 छात्राऐ उपस्थित रहीं, जबकि ऑनलाइन माध्यम से 4800 से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़ी।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस उम्र में भटकाव से बचना बेहद जरूरी है, जो बच्चे खुद को भटकाव से बचा लेते हैं, वही प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, उन्होंने सभी को अपनी ऊर्जा का सदैव सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की भी सलाह दी। पढ़ाई के प्रभावी तरीकों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ी हुई चीजों को हमेशा दोहराते रहे, जिससे वह आपके जहन में से उतरने न पाए।

वर्तमान डिजिटल युग पर प्रकाश डालते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का युग है, इसलिए ज्यादा समय सोशल मीडीया पर न बिताकर अपने पठन-पाठन पर ध्यान दें, केवल अच्छी चीजों को पढ़े, जो लक्ष्य के प्राप्ति में सहायक हो, उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश न हो और असफलता से कभी न घबराए, क्योंकि असफलता से होकर ही सफलता का रास्ता तय होता है,
Read More कोन साइबर टीम ने कराये ठगी के 25000/- रुपये वापस, पीड़ित ने किया जनपद पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशाउन्होंने सफलता के मूल मंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि अनुशासन, इमानदारी, और कठोर परिश्रम किसी भी व्यक्ति को सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा सकता है। आज जो भी व्यक्ति जीवन में सफल हैं, उनके पीछे का मुख्य कारण कठोर अनुशासन और ईमानदारी से किया गया परिश्रम है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया, जहां पर बच्चों ने अपने जीवन के उद्देश्य और सपनों को साझा किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका सही मार्गदर्शन करते हुए सफलता के उपाय बताए, इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे उपस्थित रहीं।


Comments