गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू मारा, गिरफ्तार

मुंबई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Abhinav Shukla Picture
Published On

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में गरबा खेलने जाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना आईआईटी पवई क्षेत्र के महात्मा फुले नगर में केडी अस्पताल के सामने समता मित्र मंडल के पास हुई। घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय वैशाली महेश रजत के रूप में हुई है। बताया गया है कि वैशाली गरबा खेलने गई थीं, जिससे उनके पति महेश सुभाष रजत (35) नाराज हो गए।

इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पार्कसाइट पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में चाकूबाजी, एक युवक की मौत

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर पुनर्विचार करें, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र Read More दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर पुनर्विचार करें, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

इसी बीच, दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में भी चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है। मौर्य एन्क्लेव थाना क्षेत्र में चौधरी डेयरी के पास हुई वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है।

घाटमपुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल Read More घाटमपुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल

पुलिस को मंगलवार को क्यूयू ब्लॉक स्थित चौधरी डेयरी के पास चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरुण नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशु नामक युवक को चाकू लगने से चोटें आईं।

फ्रांस के दंगों में AI से फैलाई गईं फर्जी तस्वीरें! मैक्रों का बड़ा दावा, बोले- कई दृश्य हमारे देश में हुए ही नहीं Read More फ्रांस के दंगों में AI से फैलाई गईं फर्जी तस्वीरें! मैक्रों का बड़ा दावा, बोले- कई दृश्य हमारे देश में हुए ही नहीं

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे एक लड़की से जुड़ा विवाद सामने आया है। बताया गया कि विवाद के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों युवकों पर खंजर से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वतंत्र प्रभात।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें