रक्षाबंधन पर छात्राओं ने चौकी प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र।

एमएसडी कॉलेज ऑफ लॉ एंड आईटीआई एवं एमएसडी स्किल हब के तत्वावधान में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश केसरवानी के संयोजन में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
एमएसडी कॉलेज ऑफ लॉ एंड आईटीआई एवं एमएसडी स्किल हब के तत्वावधान में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश केसरवानी के संयोजन में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको फूलपुर चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि एमए सिद्दीकी रहे।
 
कार्यक्रम में छात्राओं ने चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय को भाई का भाव देते हुए रोली-चंदन का तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद आरती उतारकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भावुक एवं आत्मीय माहौल में चौकी प्रभारी ने भी सभी बहनों एवं छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
 
मुख्य अतिथि ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षासूत्र केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी का संकल्प भी है। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही सभी बहनों एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
 
 
उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और पुलिस हर कदम पर उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता ने किया।
 
इस अवसर पर इफको चौकी  के वरिष्ठ कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, संस्थान के निदेशक इंजीनियर योगेश केसरवानी, प्रशिक्षक धीरेंद्र रंजन, रेयान मोमिन, श्रद्धा तिवारी, अब्दुल कलाम, राम बहादुर, गौरी यादव एवं नैतिक केसरवानी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार