डीएम ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता और लैब की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बातचीत

विवेक शर्मा Picture
Published On

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें समय से दवाएं उपलब्ध होने के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष एवं लैब का भी निरीक्षण किया। लैब में ब्लड टेस्ट मशीन चालू हालत में मिली। वहां मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि लैब में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 सैंपल लिए जाते हैं। जिलाधिकारी ने मलेरिया जांच किटों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा लगातार एवं समय से उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का किया औचक निरीक्षण

160 प्रकार की दवाएं उपलब्ध

जिलाधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण पंजिका की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान में लगभग 160 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जांच, दवा एवं उपचार से संबंधित सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किया 04 नमूनें संग्रहित, भेजा खाद्य विश्लेषक Read More खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किया 04 नमूनें संग्रहित, भेजा खाद्य विश्लेषक

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार