भारत
स्मृति ईरानी से मिले भाजपा अमेठी के जिला पदाधिकारी
संगठनात्मक कार्ययोजना पर मिला मार्गदर्शन
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी से भेंट की। जिला पदाधिकारियों ने स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने स्मृति ईरानी से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान अमेठी संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क तथा सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि स्मृति ईरानी का मार्गदर्शन अमेठी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिया जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मार्गदर्शन से अमेठी भाजपा संगठन को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला संगठन पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा।भाजपा जिला पदाधिकारियों ने स्मृति ईरानी को उनके नवीन दायित्व के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
#PoliticalNews #राजनीतिकसमाचार #AmethiNews #अमेठीसमाचार #BJPAmethi #भाजपाअमेठी #SmritiIrani #स्मृतिईरानी #BJP #भाजपा #BJPNationalGeneralSecretary #भाजपाराष्ट्रीयमहामंत्री #AmethiBJP #अमेठीभाजपा #SudhanshuShukla #सुधांशुशुक्ला #BJPOrganization #भाजपासंगठन #OrganizationalStrategy #संगठनात्मककार्ययोजना #NewDelhi #नईदिल्ली #PartyMeeting #पार्टीबैठक #JanSampark #जनसंपर्क


Comments