भारत
बिस्कोहर में श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न
गुरुवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के शिवचरन पोखरा स्थित श्रीराम जानकी दुर्गा धाम मंदिर में श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर )।
गुरुवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के शिवचरन पोखरा स्थित श्रीराम जानकी दुर्गा धाम मंदिर में श्रावणी पर्व उपाकर्म पारंपरिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। काशी से आए आचार्य अवधेश शुक्ल के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दशविधि स्नान किया। इसके बाद देव, ऋषि और पितृ तर्पण कर विधि-विधान से नया यज्ञोपवीत धारण किया गया। अनुष्ठान में अरुन्धती सहित सप्त ऋषियों का पूजन कर सनातन परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आचार्य दयानन्द शुक्ल, सुधीर तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, रामबोल पाठक, सूर्य नारायण दुबे, सत्यमणि तिवारी, राममणि तिवारी, विजय मिश्र, सुरेश तिवारी, मुनीन्द्र रवि तिवारी, कमलेश, अमर पाठक, चमन तिवारी, राम कृपाल तिवारी, केदारनाथ मिश्र, राम अनुराग, वायुनन्दन मिश्र, सत्यप्रकाश, प्रद्युम्न, अमित मिश्र, प्रियांशु पांडे और अखिलेश आदि उपस्थित रहे।


Comments