10 हजार से अधिक बहनों से समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बंधाया रक्षाबंधन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में रक्षाबंधन पर्व के पहले आज बस्ती की अपनी बहनों के साथ राखी का यह पवित्र पर्व मनाने का सौभाग्य समाज सेवी मनीष मिश्रा को मिला। बहनों का स्नेह और अपनापन मेरे लिए केवल राखी का रिश्ता नहीं, बल्कि उस आत्मीय बंधन की अनुभूति है, जो बस्ती को मेरे लिए एक परिवार बनाता है।
बहनों की राखी में प्रेम, स्नेह और अपनापन था, साथ ही इस रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी का भाव भी था। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए सदैव संकल्पित हूं।
योगीराज श्रीकृष्ण की कृपा से हमें इतना सामर्थ्य मिला कि जहां लगभग 5,000 बहनों के लिए आयोजन की तैयारी की गई थी, वहीं 10,200 से अधिक बहनों के पहुंचने के बावजूद प्रत्येक बहन का यथोचित सत्कार और सम्मान सुनिश्चित किया गया।
इस आयोजन में कुछ लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयास भी किए गए, लेकिन जब नीयत साफ हो और ईश्वर का आशीर्वाद साथ हो, तो कोई भी अड़चन सेवा और स्नेह के संकल्प को रोक नहीं सकती।
हर परिस्थिति के बीच 10,200 से अधिक बहनों को नेग और साड़ी देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। हमारा प्रयास रहा कि किसी भी बहन के सम्मान और सत्कार में कोई कमी न रह जाए।बहनों का प्यार, उनका आशीर्वाद और यह पवित्र भाई-बहन का बंधन यूं ही मजबूत बना रहे, यही मेरी कामना है। समाज सेवी मनीष मिश्रा ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें