दीदी स्मृति की अमेठी आज भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोरवा, अमेठी की AK-203 राइफल फैक्ट्री में भारत की पहली 100 प्रतिशत स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का निर्माण और सफल परीक्षण हम सभी अमेठीवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
स्वदेशी सामर्थ्य, सुरक्षित भारत
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोरवा, अमेठी की AK-203 राइफल फैक्ट्री में भारत की पहली 100 प्रतिशत स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का निर्माण और सफल परीक्षण हम सभी अमेठीवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
उक्त जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद दीदी स्मृति ईरानी ने कहा इस उपलब्धि से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी है।
जिस फैक्ट्री को अमेठी में स्थापित करने और आगे बढ़ाने की दिशा में हमने लंबे समय तक प्रयास किए, आज उसी धरती से देश की रक्षा सामर्थ्य और स्वदेशी निर्माण क्षमता को नई शक्ति मिलते देखना अत्यंत संतोष का विषय है।अमेठी में निर्मित ‘शेर’ केवल एक राइफल नहीं, बल्कि उस बदलते भारत का प्रतीक है जो अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सामर्थ्य, अपने कौशल और अपने निर्माण पर भरोसा करता है। यही नहीं अमेठी के विकास को लेकर पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीदी स्मृति ईरानी सदैव प्रयत्नशील रही हैं। सांसद रहते हुए भी और सांसद ना होते हुए भी अमेठी वासियों की चिंता, अमेठी वासियों के सुख-दुख में बराबर भागीदार है और अमेठी का सर्वांगीण विकास किया है और कर रही हैं।
शायद इसी वजह से भी अमेठी में सांसद न रहते हुए भी मौजूद सांसद से ज्यादा चर्चा दीदी स्मृति के विकास की होती है, यही नहीं अमेठी वासी उन्हें प्यार से दीदी कहते हैं स्मृति दीदी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि अमेठी वासियों के पारिवारिक सदस्य के तौर पर अमेठी में देखी जाती है। अमेठी को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिलाने वाली तथा अमेठी का सर्वांगीण विकास करने वाली तथा अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली तथा अमेठी में संगठन को शीर्ष तक पहुंचने वाली अमेठी में भाजपा को मजबूत करने वाली दीदी स्मृति ईरानी अमेठी के सर्वांगीण विकास को लेकर आज भी सजग हैं।
swatantra prabhat bjp Indian Army Amethi National Security local news amethi news uttar pradesh news Prime Minister Narendra Modi Smriti Irani Amethi development Atmanirbhar Bharat Self Reliant India Defence News Indian Defence Defence Production BJP National General Secretary AK-203 Rifle AK-203 Sher Rifle Indigenous Rifle Made In India Swadeshi Defence Defence Manufacturing Korwa Amethi Rifle Factory Amethi Defence Industry Indigenous Manufacturing


Comments