बनकटी विकास केग्राम पंचायत बेहिल में विकास कार्यों की अनियमितता की होगी कल जांच

बनकटी में 03 सदस्यीय जांच टीम करेंगी विकास कार्यों की अनिमियतता की जांच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केविकास खंड बनकटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहिल में विकास कार्यों में हुए अनियमितता की शिकायत के मामले में जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी समेत अन्य जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच 21 अगस्त 2026 को की जाएगी।
 
ग्राम पंचायत बेहिल निवासी गंगाराम यादव पुत्र राम सहाय यादव ने 14 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दिया है । जांच टीम में 03 सदस्यीय टीम गठित की गई है । उक्त मामले की जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी को नामित किया गया है।
 
जिला उद्यान अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को 21 अगस्त को समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जांच के दौरान ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेजों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है ?

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें