मंगरौली चौराहे पर विधायक सुरेश पासी ने किया महाराजा लाखन पासी स्मृति द्वार का शुभारंभ
विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के रास्ता मऊ स्थित मंगरौली चौराहे पर महाराजा लाखन पासी स्मृति द्वार का विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। स्मृति द्वार के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
शुकुल बाजार अमेठी। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के रास्ता मऊ स्थित मंगरौली चौराहे पर महाराजा लाखन पासी स्मृति द्वार का विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। स्मृति द्वार के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया और स्मृति द्वार को क्षेत्र के गौरव से जोड़ते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि महाराजा लाखन पासी का गौरवशाली इतिहास, वीरता, साहस और स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह स्मृति द्वार उनके गौरवपूर्ण इतिहास और वीरता की स्मृति को सदैव जीवंत रखने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के इतिहास और योगदान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से परिचित हो सके।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि ऐसे स्मृति द्वार क्षेत्र की पहचान को मजबूत करने के साथ लोगों में अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति गौरव की भावना पैदा करते हैं।शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश पासी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा लाखन पासी की स्मृति में बनाया गया यह द्वार क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी उनके इतिहास और योगदान की जानकारी प्राप्त होगी।विधायक सुरेश पासी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने वाले सभी क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
swatantra prabhat local news amethi news uttar pradesh news Uttar Pradesh Politics Cultural heritage MLA Suresh Pasi amethi local news Historical Heritage Amethi Politics Jagdishpur Assembly Shukulpur Amethi Mangrauli Chauraha Maharaja Lakhan Pasi Lakhan Pasi Memorial Gate Maharaja Lakhan Pasi Memorial Suresh Pasi Memorial Gate Inauguration Social Heritage


Comments