स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (SMS), लखनऊ द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), ने अतिथियों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
 
बी.के. राधा दीदी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों, इसके कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान का एक संक्षिप्त अभ्यास भी कराया, जिससे मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। बी.के. राहुल ने योग एवं साधना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में चैनलाइज करने के महत्व को समझाया।
 
उन्होंने बताया कि नियमित योग, ध्यान और आत्म-अनुशासन युवाओं को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने में सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम में बी.के. डॉ. ए.पी. पाण्डेय एवं बी.के. मीनाक्षी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ नशामुक्त भारत की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, प्रो. मो0 हुसैन, डॉ. आशा कुलश्रेष्ठा,  सुनित मिश्रा, सुजाता सिन्हा, डॉ. शोभना सिंह, सहित अनेक शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था कि युवाओं की जागरूकता, आत्म-अनुशासन, योग एवं ध्यान के माध्यम से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

About The Author

Post Comments

Comments