केंद्रीय कमेटी सदस्या उपासना मरांडी के प्रयास से फुलझिझरी पंचायत भवन के पास लगा नया ट्रांसफार्मर
नया ट्रांसफार्मर लगने से हर्षित दिखे ग्रामीण
पाकुड़िया, पाकुड, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखण्ड के अंतर्गत पंचायत मुख्यालय फूलझिझरी ग्राम स्थित, 20 अगस्त को पंचायत भवन टोला मे केंद्रीय कमेटी की सदस्या उपासना मरांडी के सराहनीय प्रयास व जनहित के प्रति, संवेदनशील सोच एवं निरंतर जन सम्पर्क से फुलझिंझरी गांव में 25 केवीए का नया, बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया।
नये ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या से,अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी इससे,क्षेत्र में नियमित व व्यवस्थित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे आमजन के दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, एवं अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा होगी भी होगी।
उपासना मरांडी क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु, लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं वे,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देते हुए, निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार व प्रसन्नता व्यक्त की है।
विद्युत आपूर्ति jharkhand news power supply पंचायत भवन झारखंड समाचार पाकुड़ समाचार पाकुड़िया समाचार Pakuria News Pakur news उपासना मरांडी ग्रामीणों को राहत 25 KVA Transformer फुलझिझरी गांव Phuljhijhri Village नया बिजली ट्रांसफार्मर New Electricity Transformer बिजली समस्या का समाधान Electricity Problem Solved Relief to Villagers Upasana Marandi केंद्रीय कमेटी सदस्य Central Committee Member


Comments