इफको बाजार केंद्र रिठौरा के प्रभारी बने नवनीत द्विवेदी
जीवन सिरोही का क्लस्टर मैनेजर पद पर प्रमोशन
बरेली/रिठौरा। कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध 'इफको बाजार केंद्र रिठौरा' में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र में तैनात प्रभारी जीवन सिरोही की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर 'क्लस्टर मैनेजर' की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनके स्थान पर नवनीत द्विवेदी को रिठौरा इफको बाजार केंद्र का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पदभार ग्रहण करते ही नए केंद्र प्रभारी नवनीत द्विवेदी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान भाई की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कृषि खाद और अन्य सामाग्रियों का वितरण सुचारू रूप से कराया जाएगा।
नवनियुक्त प्रभारी नवनीत द्विवेदी ने किसान भाइयों से विशेष अपील करते हुए कहा कि जब भी वे केंद्र पर खाद या अन्य कृषि उत्पाद लेने आएं, तो अपने साथ अपनी फार्मर आईडी एवं आधार कार्ड अवश्य लाएं, ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित बनी रहे।
जीवन सिरोही की पदोन्नति और नवनीत द्विवेदी के नए केंद्र प्रभारी बनने पर स्थानीय किसानों व गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर डॉक्टर नीलांबर गंगवार, किसान रंजीत कुमार कनौजिया उर्फ बासू, चौधरी सत्यवीर सिंह, चौधरी पंकज सिंह, बाबू सिंह, विपेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
aadhaar card आधार कार्ड Farmer ID पारदर्शी वितरण व्यवस्था Fertilizer Distribution फार्मर आईडी Farmer Welfare इफको बाजार रिठौरा IFFCO Bazar Rithora नवनीत द्विवेदी Navneet Dwivedi जीवन सिरोही Jeevan Sirohi क्लस्टर मैनेजर प्रमोशन Cluster Manager Promotion केंद्र प्रभारी नियुक्त New Center Incharge किसान सेवा Farmer Services किसानों के लिए सुविधा कृषि खाद वितरण कृषि उत्पाद Agricultural Products


Comments