नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला समन्वयक के कार्यों से नाराज होकर विधायक को ज्ञापन सौंपा
संविदा कर्मियों के द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवहार पर संघ ने जताया नाराजगी , न्याय के लिये महासंघ ने उठाई आवाज
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित विधायक आवास पर मंगलवार को पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जिला समन्वयक द्वारा विद्यालय निरीक्षण के समय शिक्षकों के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह व ब्लॉक शोहरतगढ़ अध्यक्ष संजीव कुमार के अगुवाई में विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक कार्यकारिणी शोहरतगढ़ ने आवाज उठाते हुये कहा कि संविदा कर्मी जिला समन्वयक संदीप कुमार द्वारा पिछले दिनों ब्लॉक शोहरतगढ़ के विद्यालयों में निरीक्षण के समय शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने, अमर्यादित भाषा बोलने, मूल कार्य से हटकर घन उगाही का आरोप लगाया। महासंघ ने मामले को लेकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने बीएसए से दूरभाष पर वार्ता कर संविदा कर्मी जिला समन्वयक के कार्यों की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, राकेश राज, यशवंत चौहान, दधीचि कुमार, राजीवधर द्विवेदी, पृथ्वी पाल भारती, अंचल द्बिवेदी, नेतराम ,राजेन्द्र , मनोज कुमार, देवेश पाठक, मानसिंह, राम अभिलाष सिंह, आनन्द प्रसाद, , रामानंद पाण्डेय, समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
education news BSA local news uttar pradesh news Siddharthnagar Basic education department teachers education department Memorandum Sandeep Kumar political news school inspection Vinay Verma School Education Shohratgarh National Shiksha Mahasangh Teacher Misbehavior District Coordinator Abhay Kumar Singh Sanjeev Kumar MLA Shohratgarh Teacher Association Teacher Protest


Comments