युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान और कान से खून बह रहा था। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। शव की पहचान दुबार कला गांव के वैसान बस्ती निवासी स्वर्गीय राम गोविंद कोरी के 37 वर्षीय पुत्र कमलेश उर्फ छोटे कोरी के रूप में हुई है।

 

कमलेश मुंबई में गाड़ी चलाता था और अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए छह दिन पहले घर आया था। मुंडन शुक्रवार को होना था। सोमवार शाम कमलेश अपने पट्टीदार राम सजीवन को मुंडन का निमंत्रण देने गया था। वह रात में घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के

ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने मारी टक्कर, बोलेरो चालक घायल  Read More ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बोलेरो ने मारी टक्कर, बोलेरो चालक घायल 

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला Read More एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला

पास खेत में मिला।घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा, सीओ अमर बहादुर, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय और चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच पड़ताल में जुटी है। एसडीएम अजीत कुमार सीओ अमर बहादुर व एसएचओ वेदप्रकाश पांडेय ने स्वजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
स्वजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक साल पहले उसके 5 वर्षीय पुत्र शिवम का शव भी

भारतीय किसान यूनियन निकलेगी ट्रैक्टर यात्रा  Read More भारतीय किसान यूनियन निकलेगी ट्रैक्टर यात्रा 

 

गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, लेकिन तब पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।यह घटना दुबार कला की वैसान बस्ती के पास हुई है, जहां आईएएस पुष्पराज सिंह और एक सैन्य अधिकारी का भी घर है। गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। 


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि युवक का शव मिला है जिसकी जांच की जा रही है मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि स्वजन द्वारा युवक की हत्या का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच कराई जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा। स्वजन द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार