सीमाई क्षेत्र के नागरिक रोजगारपरक प्रशिक्षण लेकर आय अर्जन कर सकते है - संजय कुमार
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके के तमाम लोग रोजगार के लिये दूरदराज के शहरों में जाते हैं।
सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लॉक के नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंदही के परिसर में सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी बलरामपुर द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, प्लंबिंग, मोटर ड्राइविंग, वर्मी कम्पोस्ट , अपशिष्ट प्रबंधन व मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट संजय कुमार द्वारा सोमवार को किया गया। कमांडेंट ने कहा लगभग 300 लोगों को रोजगारपरक संसाधन उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि सीमाई क्षेत्र के ग्रामीण निर्भर होकर आय अर्जन कर सकें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके के तमाम लोग रोजगार के लिये दूरदराज के शहरों में जाते हैं।
स्वरोजगार सृजन से वे आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार, समाज व देश के विकास में योगदान दे सकेंगे। कहा कि भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, प्लंबिंग, मोटर ड्राइविंग, वर्मी कम्पोस्ट , अपशिष्ट प्रबंधन व मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में शामिल लोग मेहनत से प्रशिक्षकों द्वारा दी जाने वाली सीख को अपनाएं।
स्वास्थ्य शिविर स्टाल पर मरीजों को रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा इलाज कर औषधि दी गयी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 20 युवाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस एसएसबी कमांडेंट ने वितरित किया। लखनऊ की बैंड पार्टी ने वंदेमातरम सहित अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को खूब रिझाया। इस दौरा नमनोहर सिंह, सौरभ कुमार असिस्टेंट कमांडेंट, नपं अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, आशा राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news रोजगार सृजन अपशिष्ट प्रबंधन SSB 50th Battalion सीमाई क्षेत्र रोजगार प्रशिक्षण Border Area Skill Training सिद्धार्थनगर रोजगार योजना सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण शोहरतगढ़ बढ़नी रोजगारपरक प्रशिक्षण Skill Development Program प्लंबिंग प्रशिक्षण मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग वर्मी कम्पोस्ट मधुमक्खी पालन स्वरोजगार अवसर Learning Driving Licence ग्रामीण आत्मनिर्भरता


Comments