सपा ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

सिद्धार्थनगर में उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर अन्याय अत्याचार एवं शोषण के विरुद्ध मुखर आवाज, सामाजिक न्याय की महान योद्धा, वीरांगना पूर्व सांसद अमर शहीद फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  राम धीरज साहनी  की अध्यक्षता तथा डुमरियागंज की विधायक सैयद खातून  की उपस्थिति में मनाई गई तथा तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और विचार गोष्ठी कर विस्तृत रूप से चर्चा कर उनके संघर्षों को याद किया गया।
 
विचार गोष्ठी में डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून  ने स्वर्गीय फूलन देवी  के जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा और उन्होंने शोषण, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया फूलन देवी का अपराध यही था कि उन्होंने एक गरीब दलित शोषित परिवार में जन्म लिया सामंतवादी लोगों ने अपने अन्याय एवं अत्याचार से फूलन देवी का जीवन नर्क बना दिया था फूलन देवी एक साहसी विद्रोही और क्रांतिकारी महिला थी समाज ने उनके साथ न्याय नहीं किया इसी अन्याय के विरुद्ध उन्होंने जंग का लड़ने का  निर्णय लिया और क्रांति की प्रतीक बन गई सामाजिक न्याय के प्रणेता स्व.मुलायम सिंह यादव ने एक शोषित और समाज के दबे-कुचले परिवार से निकली हुई अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाली फूलन देवी को जेल से निकालकर अपनी समाजवादी पार्टी से सांसद बनाने का काम किया था और समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया।
 
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पासवान, बेचई यादव,  राममिलन भारती, मणिद्र मिश्रा मशाल,कमरूज्जमा खान, बहरइची प्रसाद प्रेमी, सोनू यादव ,पारसनाथ विश्वकर्मा, बृजभान यादव, जेपी यादव ,अखिलेश मौर्या, चंद्रभान पहलवान, शैलेंद्र शर्मा, मोहम्मद जफर, चंद्रजीत यादव, जोखन चौधरी, चंचल रावत, रामस्वरूप पांडेय ,एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें