ऑटो की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत

इसी दौरान विपरीत दिशा से आए ऑटो ने उसे टक्कर मार दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिस्कोहर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दोपेड़ऊवा तिराहे के पास शुक्रवार सुबह ऑटो की चपेट में आने से स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गदाखौवा गांव निवासी राकेश चौरसिया की बेटी आरती कक्षा तीन की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।
 
गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से बिस्कोहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में शामिल ऑटो क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें