कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण 

आज पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार दृष्टिगत आनंदेश्वर मंदिर (परमट) , जागेश्वर मंदिर एवं बनखण्डेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। आज पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार दृष्टिगत आनंदेश्वर मंदिर (परमट) , जागेश्वर मंदिर एवं बनखण्डेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा मंदिर के आसपास की यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गों का गहन अवलोकन किया गया व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।
 
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें आवश्यक यातायात संबंधी जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए , जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार