बस में महिला यात्री के लाखों के जेवरात चोरी
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नैनी,प्रयागराज- जबलपुर से प्रयागराज आ रही एक प्राइवेट बस में सफर कर रही महिला यात्री के सूटकेस से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नैनी में हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजरूपपुर प्रयागराज की रहने वाली सुजाता पत्नी आशीष का ससुराल जबलपुर के बेल गांव में है। वह शनिवार रात तारा ट्रेवल्स की बस से अपने मायके वापस लौट रही थी।
सुजाता ने बताया कि उन्होंने अपना सूटकेस और बैग बस की डिक्की में रखवा दिया था। बस चालक रामभान साकेत बस लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ और रविवार को बस प्रयागराज पहुंची।घर पहुंचने पर जब सुजाता ने बैग और सूटकेस खोला तो ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे जेवरात गायब थे। जेवरात गायब देख महिला परेशान हो गई और अपने भाई और मां के साथ वापस नैनी के लेप्रोसी चौराहे पहुंची।
वहां बस चालक को देखकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि सूटकेस में सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात रखे थे जो चोरी हो गए हैं।सूचना पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची। फूलमंडी चौकी प्रभारी ऋषभ पटेल ने बताया कि महिला ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की बात कही है, जबकि प्रारंभिक जांच में सूटकेस में रखे आर्टिफिशियल जेवरात चोरी होने की बात सामने आ रही है।पूछताछ में बस चालक रामभान साकेत ने कहा कि सामान डिक्की के अंदर रखा हुआ था और उसे सामान गायब होने की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात चोरी की घटना police investigation पुलिस जांच jewellery theft Naini news नैनी प्रयागराज चोरी Passenger Safety लेप्रोसी चौराहा महिला यात्री जेवरात चोरी बस में चोरी मामला जबलपुर प्रयागराज बस तारा ट्रेवल्स बस सूटकेस चोरी आभूषण चोरी मामला फूलमंडी चौकी बस यात्री सुरक्षा Jabalpur Prayagraj Bus Theft Case


Comments