शराब तश्करी का भांडाफोड़

पीजीआई पुलिस ने जब्त की लाखों की शराब

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पीजीआई। राजधानी के पीजीआई थाना की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। कार्यवाही में शातिर तश्कर भी पुलिस के हत्थे चढा है।पकड़े गये आरोपी के पास से अलग अलग ब्रांडों की 1346 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। पुलिस के मुताबिक इस अवैध शराब को बिहार सहित अन्य राज्यों में खपाने की तैयारी थी।पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सक्षम अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई और सेक्टर-10 सी वृंदावन योजना स्थित एक मकान में छापेमारी की गई,जहां से तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, खाली कार्टन और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
 
पुलिस ने इस गोरखधंधे में संलिप्त अनिल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिल वर्मा ने बताया कि वह नकली ब्रांड लेबल लगाकर अवैध शराब तैयार कर उसकी आपूर्ति विभिन्न राज्यों में करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में पीजीआई पुलिस, सर्विलांस टीम तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार