सिद्धार्थनगर में दो घरों से लाखों की चोरी

10 दिन के भीतर दूसरी घटना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के मिश्रौलिया थाना अंतर्गत चेतिया पुलिस चौकी क्षेत्र के तीवर गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
 
चोरों ने गांव निवासी मकसूदन शुक्ला और मानिकचंद साहनी के घरों को अपना निशाना बनाया। मकसूदन शुक्ला के घर में चोर पीछे की खिड़की का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी चुरा ली और उसी रास्ते से फरार हो गए।
 
इसके बाद चोर मानिकचंद साहनी के घर के पीछे छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। चोर एक बक्सा लेकर बाहर आए, जिसमें जेवर रखे थे। चोरों ने बक्से को घर के पीछे खेत में खोला, गहने और पैसे निकाले, और बाकी सामान वहीं छोड़कर चले गए।
 
सिद्धार्थनगर में दो घरों से लाखों की चोरी
 
सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी और चेतिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पिछले दस दिनों के भीतर चौकी क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी घटना है, लगातार हो रही घटनाएं  ग्रामीणों में चिंता का विषय बना हुआ हैं। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें