प्रायोगिक परीक्षा में कथित वसूली को लेकर छात्रों का हंगामा, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रत्येक परीक्षार्थी से 300 रुपये मांगने का आरोप, प्राचार्य ने कहा—कॉलेज को बदनाम करने की साजिश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

त्रिवेणीगंज। अनुपलाल यादव कॉलेज में गुरुवार को स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान कथित अवैध वसूली को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने प्राचार्य कक्ष में बैठकर विरोध जताया। हंगामा बढ़ने पर प्राचार्य के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे उजमा प्रवीण, नेहा कुमारी, मौसम कुमारी, रितु कुमारी, अंकू कुमारी, सपना कुमारी, इशू राज, अशफाक आलम और शशिकांत कुमार सहित अन्य परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर प्रत्येक परीक्षार्थी से 300 रुपये मांगे जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नामांकन के समय 600 रुपये और शिक्षण शुल्क के नाम पर भी 600 रुपये लिए जा चुके हैं। इसके बावजूद प्रायोगिक परीक्षा के लिए अलग से राशि मांगी जा रही है।

परीक्षार्थियों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे परीक्षा देने कॉलेज पहुंचने पर उनसे कहा गया कि रुपये नहीं देने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों ने शिक्षकों पर रुपये नहीं देने पर कम अंक देने अथवा फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। मामले को लेकर जब छात्र प्राचार्य के पास पहुंचे तो उन्होंने ऐसी किसी राशि की मांग से इनकार किया। इसके बाद छात्रों को दोपहर दो बजे से परीक्षा देने की बात कही गई।

कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों की ओर से दबाव बनाया गया और रुपये नहीं देने पर डांट-फटकार की गई। छात्रों के अनुसार गृह विज्ञान विभाग की प्रायोगिक परीक्षा में खाना बनाने सहित अन्य कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर अंक देने की बात कही गई थी। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न शुल्क जमा करने के बावजूद कॉलेज में नियमित कक्षाएं नहीं होती हैं।

एक ही जीएसटी बिल पर तीन बार ढोया माल, निगोहां पुलिस ने पकड़ा खेल Read More एक ही जीएसटी बिल पर तीन बार ढोया माल, निगोहां पुलिस ने पकड़ा खेल

आइसा छात्र नेता संतोष कुमार सियोटा ने आरोप लगाया कि नामांकन और परीक्षा प्रपत्र भरने के दौरान लिए जाने वाले शुल्क के अलावा छात्रों से सीआईए परीक्षा के नाम पर कथित रूप से एक हजार रुपये, प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर 300 से 400 रुपये तथा इंटर्नशिप के नाम पर भी अतिरिक्त राशि ली जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मद में अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है तो उसकी रसीद भी नहीं दी जाती।

असम के बराक घाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट की स्थायी पीठ की मांग तेज Read More असम के बराक घाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट की स्थायी पीठ की मांग तेज

प्राचार्य बोले—आरोप निराधार

कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र किसी तरह कॉलेज का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि किसी छात्र को किसी प्रकार की समस्या हुई है तो कॉलेज प्रशासन ने उसका समाधान करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के हित को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली Read More सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली

About The Author

Post Comments

Comments