किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव को सौंपा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बांसी (सिद्धार्थनगर) । किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव को सौंपा।
 
दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर पहुंचे किसानों ने किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, खेतिहर मजदूरों की समस्याओं का समाधान, भूमिहीन परिवारों को मुआवजा और मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
 
किसान यूनियन ने मनरेगा में रोजगार की गारंटी, बिजली के निजीकरण से संबंधित प्रावधान वापस लेने तथा बीज विधेयक और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने की भी मांग उठाई। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा, वनाधिकार कानून और पंचायतों के अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग रखी गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें