नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की टीम ने किया बाढ़ शरणालय का निरीक्षण
बैठक करके बाढ़ क्षेत्र के गावों के बारे में राजस्व कर्मियो से विस्तार से जानकारी ली
सिद्धार्थनगर । राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा संयुक्त राष्ट्र विकास प्राधिकरण की प्रतिनिधि टीम के प्रशांत कुमार,आशीष ,शबाना हेगड़े ने उसका बाजार के किसान इंटर कालेज के परिसर में अस्थाई रूप से स्थापित बाढ़ शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया और समन्वय बैठक किया है। इस अवसर पर टीम ने बाढ शरणालय में पेयजल, प्रकाश, शौचालय, सोने की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया है।
इसके बाद बैठक करके बाढ़ क्षेत्र के गावों के बारे में राजस्व कर्मियो से विस्तार से जानकारी ली । टीम ने बाढ चौकी, गोताखोर , नाव और नाविकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और हर वक्त आपदा की स्थिति में सतर्क रहने का निर्देश दिया । इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम रेनू मिश्रा, तहसीलदार निखिल, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल संजय पांडे, महेंद्र सहनी, धनंजय पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मनोज सहानी आदि रहे।
hindi news स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर siddharthnagar news उत्तर प्रदेश समाचार Emergency Response प्रशासनिक निरीक्षण आपदा प्रबंधन Disaster Preparedness Flood Preparedness राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण Disaster Management Authority बाढ़ शरणालय Flood Relief Camp संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम UNDP India एडीएम गौरव श्रीवास्तव SDM Inspection बाढ़ सुरक्षा राहत व्यवस्था


Comments