नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांसी दौरा, रतनसेन इंटर कॉलेज में विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक राजा जय प्रताप सिंह पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिद्धार्थनगर जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था और हेलीपैड से लेकर मुख्य स्थल तक के रूट का बारीकी से मुआयना किया गया।
कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। कल मुख्यमंत्री का विजिट तय हुआ है। प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियाँ लगा दी गई हैं।
विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और सामग्री वितरण जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मंच से सहायता राशि और सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात District Magistrate siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Development Projects विकास परियोजनाएं Beneficiary Distribution Raghvendra Pratap Singh Yogi Adityanath Visit योगी आदित्यनाथ बांसी दौरा रतनसेन इंटर कॉलेज Ratan Sen Inter College राजा जय प्रताप सिंह Raja Jai Pratap Singh राघवेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शिवशरणप्पा लोकार्पण शिलान्यास Project Inauguration लाभार्थी सामग्री वितरण मुख्यमंत्री कार्यक्रम CM Programme


Comments