छह सौ मीटर अधूरी सड़क को लेकर किसानों में आक्रोश, 19 अगस्त से धरने की चेतावनी
.........वन विभाग की आपत्ति से वर्षों से कच्चा पड़ा कमलापुर-विचिलखा माइनर से कुबहरा तक का मार्ग, 11 अगस्त को अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन
नगराम। समेसी से मोहनलालगंज जाने वाले मार्ग पर कमलापुर-विचिलखा माइनर से कुबहरा गांव तक करीब छह सौ मीटर अधूरी सड़क को लेकर किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुबहरा गांव में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक हुई। इसमें सैकड़ों किसान और मजदूर शामिल हुए। बैठक में सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
किसानों ने बताया कि वन विभाग की आपत्ति के चलते कमलापुर-विचिलखा माइनर से कुबहरा गांव तक करीब छह सौ मीटर सड़क का निर्माण वर्षों से अधूरा है। मार्ग कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस आयुक्त और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि ज्ञापन देने के बाद एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 19 अगस्त से कुबहरा गांव में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धरना सड़क निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा। आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने और अधिक से अधिक किसानों व मजदूरों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। आंदोलन की तैयारियों और संबंधित विभागों से समन्वय की जिम्मेदारी केशव राम को सौंपी गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, रामपाल राजपूत, कुलदीप यादव, जिला सचिव अरविंद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, राम कुमार प्रधान पति, नन्हे राम, राजलाल, सुंदर लाल, सुखलाल, विजय बहादुर, घूरूलाल, रामकिशोर समेत सैकड़ों किसान-मजदूर मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात लोक निर्माण विभाग farmers protest Road Construction Issue सड़क निर्माण की मांग कमलापुर कुबहरा सड़क निर्माण अधूरी सड़क का मुद्दा नगराम सड़क समस्या किसान आंदोलन चेतावनी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कुबहरा गांव सड़क वन विभाग आपत्ति 19 अगस्त धरना किसानों का आक्रोश ग्रामीण आवागमन समस्या जिला प्रशासन ज्ञापन मोहनलालगंज सड़क Nagaram News Kumbhara News Rural Road Problem


Comments