नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में नकली अंग्रेजी शराब बनाने का भंडाफोड़
दो आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। जिले में अंग्रेजी शराब के नाम पर चल रहे एक बड़े संगठित फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। बांसी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का खुलासा हुआ।
यह गिरोह पिछले चार से पांच वर्षों से असली अंग्रेजी शराब की बोतलों में मिलावट कर उन्हें बाजार में बेच रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया- मुख्य आरोपी बलराम जायसवाल कोतवाली बांसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा स्थित एक किराये के मकान में रहता था। उसने इसी मकान को नकली शराब बनाने और बेचने के पूरे नेटवर्क का अड्डा बना रखा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस के अनुसार दुकान के पीछे बने कमरे में हरदोई निवासी प्रदीप कुमार पुरानी शराब की बोतलों को दोबारा पैक कर नए ब्रांड के रूप में तैयार करता मिला। पुलिस ने 32,472 नकली ढक्कन, 12,740 नकली बारकोड (सील रैपर), विभिन्न ब्रांडों की 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, ढक्कन खोलने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की।


Comments