सीएम योगी ने बांसी में 311 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
कांगेस, सपा पर साधा निशाना
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन सिंह इंटर कॉलेज बांसी में विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जनपद के विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है। सिद्धार्थ ही ज्ञान प्राप्त होने के बाद गौतम बुद्ध के रूप में जाने जाते हैं। गौतम बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ के नाम पर इस जनपद का नामकरण सिद्धार्थनगर हुआ। 2500 वर्ष पूर्व यह धरती अपने वैभव के लिए विश्व विख्यात रही है यह क्षेत्र 75 वर्ष तक विकास में पीछे रहा और आकांक्षी जनपद बनकर रह गया।
नीति आयोग द्वारा चयनित 112 जनपदों में जनपद सिद्धार्थनगर ने 25 करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त की है विकास के पथ पर अग्रसर रहने वाला यह जनपद बनेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे बांसी आने का मौका मिला है आज मैं काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े कार्यक्रम में था। 9 अगस्त 1925 को काकोरी में भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में लगाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने उसे समय खजाने को लेकर देश के क्रांतिकारियों को अर्पित किया था उस घटना को काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर उनका सम्मान करने का काम किया गया है देश को आजाद कराने के लिए वीर सपूतों ने अपने आप को देश को समर्पित किया।
पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को बदलते देख रहे हैं पहले देश को पिछड़ा कहा जाता था आज भारत विरोधियों की आंख में आंख डालकर बात करने वाला देश है भारत युवाओं के लिए स्टार्टअप लेकर खड़ा है भारत निवेश का बेहतरीन गंतव्य है। दुनिया के सभी निवेश को आमंत्रित कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है 2014 में पूरे देश में 431 मेडिकल कॉलेज थी 2025 में 818 मेडिकल कॉलेज हैं।
7 एम्स थे आज पूरे देश में 23 एम्स हैं। 2014 से पहले एमबीबीएस की 51348 सीट थी आज 128926 एमबीबीएस की सीट है। आज युवा जब सीकर नहीं जब क्रेटर बन रहा है। अब यूपी में दंगा नहीं सब चंगा। है सुरक्षा में कोई से नहीं लग सकता है बेटी एवं व्यापारी सुरक्षित हैं माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर जनपद सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। बुद्ध का प्रसाद काला नमक चावल की मांग बहुत अधिक है इसको ओडीओपी में शामिल कर इसके ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए कार्य किया जा रहा है कपिलवस्तु में सीएफसी केंद्र स्वीकृत किया गया है।

पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे बन रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की सुविधा युवाओं को दी जा रही है विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है इन कोचिंग में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक पीओ तथा अन्य लोग क्लास लेंगे। आईटीआई में ए आई के बारे मेंबताया जा रहा है।
बेटियों की सुरक्षा में सेंड नहीं लगा सकता 5 लाख तक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन फ्री राशन दिया जा रहा है 9 वर्ष पूर्व प्रदेश में 41 मेडिकल कॉलेज थे 9 वर्षों में 83 हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी।

मा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह माधव बाबू को धरती है मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोईया चौकीदार आदि का मानदेय बढ़ाए जाने पर विभिन्न संगठनों द्वारा धन्यवाद पत्र दिया गया है शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। विश्व में सिद्धार्थनगर की पहचान गौतम बुद्ध से है गौतम बुद्ध ने अहिंसा करुणा का संदेश दिया। काला नमक चावल जनपद की पहचान है जिसे पूरे विश्व में एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने का काम किया गया है। आज सिद्धार्थनगर में 18000 हेक्टेयर में काला नमक चावल की खेती हो रही है 40000 किसान इससे जुड़े हैं नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है हरित क्रांति में उत्तर प्रदेश आगे है दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही, विधायक विनय वर्मा, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश, प्रशासक जिला पंचायत शीतल सिंह, पूर्व विधायक डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रबंधक रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी रानी वसुंधरा कुमारी, आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, आदि उपस्थित थे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात UP Government yogi adityanath news uttar pradesh news siddharthnagar news सीएम योगी Development Projects सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज काकोरी ट्रेन एक्शन बांसी विकास परियोजनाएं सिद्धार्थनगर विकास 311 करोड़ परियोजना 107 विकास योजनाएं योगी आदित्यनाथ बांसी मुख्यमंत्री जनसभा काला नमक चावल ODOP सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु CFC केंद्र रोजगार और निवेश Bansi News


Comments