शासन की योजनाओ को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता- संजय कुमार वर्मा

नये सहायक आयुक्त का जनपद मे भव्य स्वागत

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र के नये सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उनका स्वागत एडीसीओ निर्मल मौर्य,डॉक्टर सुरेश,अजय कुमार,कृष्ण मुरारी त्रिपाठी,सचिव संघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह,महामंत्री संतोष कुमार पटेल,कैडर सचिव अमित कुमार गौतम,कैडर सचिव/कैडर लिपिक कुमारी ज्योति एवं कार्यालय में कार्यरत एडीओ विनोद मौर्य,सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर, फार्मिंग सुपरवाइजर महेश कुमार मौर्य द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

नवागंतुक सहायक आयुक्त द्वारा स्वागत के लिए सभी अधिकारीगण और सचिवो का आभार व्यक्त किया गया।सहायक आयुक्त ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओ को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।जब तक एक भी किसान दु:खी है,तब तक हम अपने प्रयासो से संतुष्ट नही हो सकते।

एसजेएस लालगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  Read More एसजेएस लालगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

सहायक आयुक्त ने आज प्रथम दिन कार्यालय के काम काज का जायजा लिया और अपर जिला सहकारी अधिकारीगण से जनपद मे विभागीय योजनाओ की प्रगति के बारे मे विचार विमर्श किया।इस अवसर पर सभी एडीसीओ, कार्यालय सहायक और कई बीपैक्स सचिव उपस्थित रहे।

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन सृजन अभियान के तहत नैनी के पन्द्रह वार्डो की समीक्षा बैठक की । Read More कांग्रेस पर्यवेक्षक ने संगठन सृजन अभियान के तहत नैनी के पन्द्रह वार्डो की समीक्षा बैठक की ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें