08 अगस्त को तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल का सोनभद्र भ्रमण

कोन में आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा0 शिव प्रताप शुक्ला का 08 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचेंगे, जहां अल्प विश्राम करेंगे।

दोपहर में महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रावर्टसगंज के कैथी मारकण्डेय महादेव मंन्दिर में दर्शन करेगें, दर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा विश्राम के बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

जलभराव से तबाह कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत राशि Read More जलभराव से तबाह कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत राशि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार