NDD कार्यक्रम में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

सरदार बल्लभ पटेल इंटर कॉलेज गालिबपुर में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, छात्राओं को HPV वैक्सीन के प्रति किया जागरूक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीदत्तगंज। बलरामपुर सरदार बल्लभ पटेल इंटर कॉलेज, गालिबपुर श्रीदत्तगंज में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) कार्यक्रम के तहत अधीक्षक के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अधीक्षक डॉक्टर आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं, बचाव के उपायों तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई।
 
वहीं विद्यालय की छात्राओं को HPV वैक्सीन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि HPV संक्रमण से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है। छात्राओं को वैक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
 
कार्यक्रम की देखरेख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण एवं जागरूकता अभियानों में सहयोग करें। अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ किशोरियों में HPV संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार