डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दूसरे दिन कबड्डी, ताइक्वांडो, स्किपिंग सहित चेस में विजेताओं ने जीते पदक

मेडल जीतने की होड़ में खिलाड़ियों ने दिखाई बेहतरीन खेल प्रतिभा डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद-

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन खेल उत्साह, अनुशासन और शानदार मुकाबलों के नाम रहा। विभिन्न डीएवी विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने कबड्डी, ताइक्वांडो, स्किपिंग, खो-खो एवं चेस सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी परासी ने प्रथम तथा डीएवी विद्युत अनपरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो अंडर-17 में डीएवी ओबरा की अर्पिता प्रजापति विजेता और डीएवी रॉबर्ट्सगंज की आर्या सिंह उपविजेता रहीं।

सलिल विश्नोई ने नई वाटर लाईन, सीवर लाईन की मांग सदन में उठाईं  Read More सलिल विश्नोई ने नई वाटर लाईन, सीवर लाईन की मांग सदन में उठाईं 

स्किपिंग अंडर-14 फ्री स्टाइल में डीएवी परासी की वैष्णवी ने प्रथम, डीएवी ओबरा की अविका ने द्वितीय तथा डीएवी अनपरा की छाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 साइकलिंग स्टाइल में डीएवी बीना की शुभांगी विजेता, डीएवी अनपरा की रिया उपविजेता तथा डीएवी ओबरा की अनुशा तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 साइकलिंग स्टाइल में डीएवी परासी की प्रीति ने प्रथम और डीएवी ओबरा की कृति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026,29 अगस्त को दीप प्रज्ज्वलन Read More द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026,29 अगस्त को दीप प्रज्ज्वलन

चेस प्रतियोगिता में डीएवी रॉबर्ट्सगंज की टीम प्रथम तथा डीएवी रिहंदनगर की टीम द्वितीय रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी रिहंदनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी परासी की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में सतनाम सिंह एवं विकास दुबे ने रेफरी की भूमिका निभाई तथा पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन संदीप दुबे ने किया।

बिजली बिलों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन Read More बिजली बिलों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, डिप्टी मैनेजर रोशन कुमार, मुकेश कुमार, डीएवी ककरी की प्राचार्या रचना दुबे, डीएवी अनपरा की प्राचार्या दीपा शरण, डीएवी अनपरा विद्युत की प्राचार्या दीपा पांडे, डीएवी विद्युत ओबरा के प्राचार्य हरिकेश यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार उत्साह और उमंग के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करता रहा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें