नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
महामहिम राज्यपाल ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी को अर्पित की श्रद्धांजलि
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया।

महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।


Comments