.धनौर जागीर में सड़क पर अचानक आया तेंदुआ
युवक ने खींची फोटो
बरेली/ विकासखंड भदपुरा मैं तेंदुए का खौप बढ़ता जा रहा है बीती रात मौजमपुर निवासी सत्यपाल अपने दोस्त नितिन के साथ शनिवार रात आठ बजे धनौर जागीर गांव में ट्रैक्टर छोड़ने जा रहे थे।
अचानक दोनों ने गांव के पास सड़क पर तेंदुआ देखा तो दोनों डर गए। तेंदुए खेत में घुसा उससे पहले ही हिम्मत कर उन्होंने दूर से तेंदुए की मोबाइल से फोटो खींच ली और गांव जाकर लोगों को जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया। प्रधान पति सुर्भीक गंगवार ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच कर पगचिह्न तलाशे।
के के मिश्रा वन क्षेत्राधिकारी नबावगंज ने बताया कि जगी डांडी में अहम जरूरी साक्ष्य मिलने पर पिंजड़ा लगाकर टीमों को सतर्क रहने को कहा गया है और वहां निगरानी बढ़ा दी गई है। और गांव वालों को जंगल में अकेले नहीं जाने के साथ लगातार सतर्कता बरतने को कहा गया है। चार टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं और ग्रामीणों की मदद से लोगों को जागरूक कर रही हैं।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news bareilly news बरेली वन विभाग Wildlife Alert वन विभाग की निगरानी तेंदुआ दिखने से दहशत Leopard Sighting Bareilly धनौर जागीर तेंदुआ Dhanaur Jagir News भदपुरा वन क्षेत्र Bhadpura Leopard Alert Forest Department Bareilly तेंदुए की फोटो Leopard Photo Viral गांव में वन्यजीव की दस्तक पिंजड़ा लगाने की तैयारी ग्रामीणों को सतर्कता Leopard Tracking चार वन विभाग की टीमें


Comments