राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न

संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज भदोही। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक आज जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन में अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और समर्पित सदस्यों से होती है।
 
पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद को जनपद में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने संगठन से जुड़े पत्रकारों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकार साथियों से संपर्क कर उन्हें परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। 
 
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक में सदस्यता बढ़ाने के अलावा संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई।
 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह परिषद की गतिविधियों को गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने से संगठन की आवाज और अधिक मजबूत होगी। बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
 
सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा परिषद को जनपद में मजबूत आधार देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव गुलाम गौस रिजवी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता बिंद, जिला उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुरेश विश्वकर्मा, रामप्रकाश यादव, विनोद कुमार बिंद समेत दर्जनों पत्रकार एवं परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें