नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कांवड़ मेले से पहले गरमाया बाबा भदेश्वर नाथ धाम की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, प्रशासन से जांच की मांग
बस्ती जिले मे श्रावण मास और कांवड़ मेले से पहले प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ धाम मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने से विवाद गहरा गया है।
बस्ती। बस्ती जिले मे श्रावण मास और कांवड़ मेले से पहले प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ धाम मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने से विवाद गहरा गया है। मंदिर समिति से जुड़े ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
.
ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व ग्राम भदेश्वर नाथ स्थित मंदिर की देखरेख सैकड़ों वर्षों से गोस्वामी परिवार वंशानुगत व्यवस्था के तहत करता आ रहा है। इस वर्ष श्रावण मास और कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनकी पट्टी के हिस्सेदारों के पास है। आरोप है कि मंदिर की अधिकांश भूमि पर कुछ हिस्सेदारों ने कथित रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे अन्य हिस्सेदारों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
शिकायतकर्ता राकेश गिरी ने प्रशासन से मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराकर कथित अवैध कब्जा हटवाने तथा सभी हिस्सेदारों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की है।
शिकायती पत्र पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश गिरी, कोषाध्यक्ष कृष्णदेव गिरि, नीरज गिरि, अभिषेक, आदित्य गिरि, धर्मेंद्र गिरि, सुबोध गिरि, अनिल, अजय गिरि, भीम गिरि, सुधीर गिरि, कृष्णदेव पुरी, राज गिरि, विकास पुरी सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
swatantra prabhat uttar pradesh news local administration Temple Committee **SEO Tags (English comma-separated):** Basti Bhadeshwar Nath Temple Baba Bhadeshwar Nath Dham Temple Land Dispute Alleged Encroachment Temple Property Shrawan Month Kanwar Mela Revenue Land Investigation Illegal Land Occupation Religious Site


Comments