जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित

₹8.48 लाख का राजस्व अर्जित कर महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं । आज दिनांक 12.07.2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरि मोहन द्वारा जुलाई -2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया । मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ₹8.90 करोड़ का राजस्व अर्जित किया । इस अवसर पर  शशिरंजन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट चेकिंग एवं  अम्बरीश कुमार राय, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित रहे |  
 
जुलाई 2026 में ओपन स्क्वाड श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में कुणाल कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज ने 952 मामलों में कार्रवाई कर ₹10.09 लाख का राजस्व अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।  संतोष कुमार, वाणिज्यक सह टिकट लिपिक ने ₹9.98 लाख तथा  राजकुमार यादव, मुख्य टिकट निरीक्षक ने ₹9.24 लाख का राजस्व अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त  अविनाश कुमार सिंह ,उप मुख्य टिकट निरीक्षक एवं रविकान्त तिवारी, उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 
 
एमेनिटी स्टाफ श्रेणी में  विजय पाल, मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज  ने सबसे अधिक आय अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पोपट लाल मीणा, लज्जा राम मीणा, बीकेश कुमार सिंह, तथा कृष्णा कुमार चौरसिया ने भी सराहनीय कार्य किया।  श्रीमती श्वेताम सिंह , उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करते हुये 891 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹8.48 लाख का राजस्व अर्जित कर महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें