श्रावण के दूसरे सोमवार पर मनकामेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के दूसरे सोमवार को मनकामेश्वर धाम का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज के ऐतिहासिक मनकामेश्वर धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान श्री मनकामेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन के लिए सोमवार तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। बाबा के दिव्य दर्शन की लालसा में कई भक्त रात्रि से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
 
सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और मंदिर परिसर के आसपास भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में पूजा की थाली, बेलपत्र, पुष्प, दूध और जल लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे दर्शन का समय नजदीक आता गया, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया।
 
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
 
श्रावण के दूसरे सोमवार को मनकामेश्वर धाम का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। मंदिर परिसर में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने बाबा मनकामेश्वर का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें