सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली

अनुष्ठान में विभिन्न व्यक्तियों ने गोपाल देव के साथ बिताए उन लम्हे को याद किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

धेमाजी। भैरबपुर नेताजी मध्य इंग्रजी विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक गोपाल चंद्र देब की गत नौ तारीख रात को उच्च रक्तचाप के कारण मेडिकल ले जाते समय उनका मौत हो गई थी। धेमाजी जिला ओर राज्य सरकार के कृति शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक गोपाल देव की मृत्यु की खबर ने इलाके में शोक की माहौल है। आज सिलापथार नगर में सामूहिक स्तर पर श्रद्धांजलि अनुष्ठान का आयोजन किया। 
 
कवि साहित्यिक भुवन दास के पहल में आज सिलापथार शाखा साहित्य सभा  जिसमें सिलापथार कवि सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिक समाज, सिलापथार शाखा साहित्य सभा, आंसू सिलापथार आंचलिक, ए जे यूआई ची पी के महिला कुश, शिक्षक  समाज के लोगों भारी संख्या में भाग लिया। जिसमें गोपाल देव की प्रतिच्छवि पर माल्यार्पण कर प्रदीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। अनुष्ठान में विभिन्न व्यक्तियों ने गोपाल देव के साथ बिताए उन लम्हे को याद किया। 
 
उल्लेखनीय है कि गोपाल देव की स्मृति में उनके श्राद्ध के दिन एक स्मृतिग्रंथ विमोचन करने की फैसला लिया गया। जो कि आसामिया, अंग्रेजी, हिन्दी इन तीनों भाषा में किया जाएगा, इस प्रच्छाद एक कमिटी भी गठन किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments