मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक

हाथ कटा; गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मलिहाबाद। लखनऊ के मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर चलती ट्रेन से गिरकर करीब 26 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का एक हाथ कट गया, जबकि सिर और सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली से कटिहार जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहा था। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक, सिर में अत्यधिक चोट होने के कारण घायल युवक फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें