नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भैंसों से भरे दो डीसीएम पकड़े, 56 भैंसें बरामद
ठूंस-ठूंसकर भैंसों को ले जा रहे थे डीसीएम, छह से अधिक संदिग्ध हिरासत में
लालगंज (रायबरेली): उन्नाव हाईवे पर बाबा का पुरवा गांव के पास पुलिस ने बुधवार को भैंसों से लदे दो डीसीएम वाहनों को पकड़ा। दोनों वाहनों में ठूंस-ठूंसकर 56 भैंसें लदी मिलीं। पुलिस ने मौके से छह से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, दोनों डीसीएम फतेहपुर की ओर से आ रहे थे और उन्नाव की तरफ जा रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बाबा का पुरवा के पास वाहनों को रोककर तलाशी ली, तो बड़ी संख्या में भैंसें लदी मिलीं।पुलिस ने सेमरपहा गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे वाहनों से भैंसों को बाहर निकलवाया। इस दौरान कई भैंसों की हालत खराब पाई गई। दोनों डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
raebareli news lalganj news लालगंज पुलिस Police Action पुलिस कार्रवाई Lalganj Raebareli News पशु तस्करी Animal Smuggling रायबरेली न्यूज Lalganj Police लालगंज रायबरेली न्यूज लालगंज न्यूज Buffaloes Rescue भैंसें बरामद 56 भैंसें बरामद 56 Buffaloes Recovered Buffalo Smuggling भैंस तस्करी भैंसों से भरे डीसीएम Buffalo Loaded DCM DCM Vehicle Seized डीसीएम जब्त पशु तस्करी मामला Unnao Highway


Comments