रील बनाने के चक्कर में युवक पहुंचा जेल, लालगंज थाने के सामने वीडियो बनाना पड़ा भारी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए लालगंज थाने के सामने सड़क पर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए लालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के

अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लालगंज थाने के सामने सड़क पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम ने वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली निवासी पतार कला, थाना लालगंज

, जनपद मीरजापुर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों एवं यातायात प्रभावित करने वाले स्थानों पर रील बनाने से बचने तथा कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी  तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद।  Read More सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी  तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें