गोपालगंज जदयू जिला अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय प्रभारी को सौपी जिला कमिटी की सूची

कमिटी में पार्टी के पुराने और नये समर्पित  कार्यकर्ताओं जगह दी गई है, कुछ को हटाया गया है तो कुछ नये लोगों को जगह दी गई है!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपालगंज- पटना जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक माननीय  उमेश सिंह कुशवाहा  के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी  शम्भू कुशवाहा  को गोपालगंज जनता दल यूनाइटेड के माननीय  जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने जदयू सांगठनिक चुनाव 2026 संपन्न होने के उपरांत आज जिला कार्य समिति ( जिला  कमिटी ) की सूची के साथ जदयू प्रखण्ड कमिटी, नगर कमिटी, नगर पंचायत कमिटी, के साथ पंचायत एव्ं वार्ड अध्यक्षों की सूची सौपी है! कमिटी में पार्टी के पुराने और नये समर्पित  कार्यकर्ताओं जगह दी गई है, कुछ को हटाया गया है तो कुछ नये लोगों को जगह दी गई है!
 
सभी क्षेत्रों का समंजस करते हुए जातीय समीकरण को भी ध्यान रखा गया है! सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाo आलोक कुमार सुमन, मंत्री सह विधायक सुनील कुमार, पूर्व मंत्री विधायक सह राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह, विधायक सह विधान सभा में प्रश्न एव्ं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरेंद्र कुमार पांडेय, विधायक सह उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रोo डाo बिरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक रेयाजुल् हक  राजू,पूर्व विधायक मोo, नेमतुल्लाह सहित सभी पूर्व जिला अध्यक्षों, एव्ं राज्य परिषद सदस्यों को विशेष आमन्त्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है!

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें