नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मंदिर के पास कार्टून में लावारिश हालत में दस किलो चांदी बरामद
चाँदी को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र ही राजकीय कोषागार में जमा कराने की कार्यवाही की जाएगी
कानपुर। थाना फीलखाना के अंतर्गत पुलिस द्वारा लावारिस दो कार्टून में पुलिस को दस किलो चांदी की सिल्लियां मिलीं हैं। पुलिस ने सिल्लियों को मालखाने में जमा करा दिया है और तहकीकात की जा रही है कि यह चांदी की सिल्लियां किसकी हैं। कमिश्नरेट कानपुर पुलिस के अनुसार कल 31 की रात्रि लगभग 23:00 बजे गीता मन्दिर के पास 2 कार्टून एवं 1 थैला लावारिस अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिली जिस पर थाना फीलखाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर उक्त सामान को सुरक्षित थाना लाकर नियमानुसार अपने कब्जे में लिया गया।
काफी समय तक प्रतीक्षा एवं आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ के उपरान्त भी उक्त सामान पर किसी व्यक्ति द्वारा दावा प्रस्तुत नहीं किया गया। आज दिनांक 1.08.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली की उपस्थिति में बरामदगी की सम्पूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते हुए लावारिस थैला एवं कार्टून खोले गये जिसमे अन्य वस्तुओं के साथ 9 सफेद धातु के टुकड़े (सिल्लियाँ) बरामद हुए, जिनका वजन कराने पर 9.986 किलोग्राम पाया गया।
उक्त धातु चेक कराने पर चाँदी पायी गयी । समस्त बरामद सामान को विधिवत सील कर सुरक्षित किया गया है। जिनकी अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 24 लाख रुपये आँकी गई है। बरामद सम्पूर्ण सामग्री को नियमानुसार मालखाने में जमा कराया जा रहा है तथा चाँदी को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र ही राजकीय कोषागार में जमा कराने की कार्यवाही की जाएगी।


Comments