नवीनतम
फीचर्ड
क्षेत्रीय अध्यक्छ का नैनी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का गुरुवार को नैनी मंडल के मेवालाल की बगिया स्थित ऐतिहासिक चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का गुरुवार को नैनी मंडल के मेवालाल की बगिया स्थित ऐतिहासिक चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष नरसिंह ने किया
। इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक घनश्याम जायसवाल, पार्षद राकेश जायसवाल, नैनी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, पार्षद अनूप भारतीय, जय कृष्ण तिवारी, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा एवं दिनेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मिश्रा, समर सिंह, युसूफ अंसारी, विनय सिंह, धर्मराज पटेल, बब्बू यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।


Comments