पागल कुत्ते ने हमला कर बच्चों समेत आठ ग्रामीणों को काटा सीएचसी में लगा टीका

आवारा पागल कुत्ता लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। क्षेत्र के मोन गांव में सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक पागल कुत्ते ने हमला कर बच्चों समेत आठ ग्रामीणों को काट लिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज रायबरेली। आवारा पागल कुत्ता लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। क्षेत्र के मोन गांव में सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक पागल कुत्ते ने हमला कर बच्चों समेत आठ ग्रामीणों को काट लिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीण सीएचसी पहुंचे जहां उन्हें एआरवी और एआरएस का टीका लगाया गया।
 
कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता ज्यादा हमलावर हुआ तो बगल के गांव में घेरकर पागल कुत्ते को मार डाला गया है। कुत्ते के हमले में घायल मोन गांव निवासी शिवप्रसाद, कमलेश, विजय प्रताप सिंह, रमाशंकर, चौहान आदि सीएचसी पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गलियों में घूमने वाला कुत्ता पागल हो गया। कुत्ते में लक्षण तब दिखे जब वह लगातार लोगों को काटने के लिए दौड़ा रहा था।
 
वही पागल कुत्ते का ही शिकार हुई एक पशुपालक की जर्सी गाय भी पागल हो गई है। जो मोन से नारायनपुर जाने वाले बीच रास्ते पर कई घंटे आने जाने वाली गाड़ियों व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल पुलिस को दी।
 
गाय के आतंक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए तो ग्रामीण खुद अपनी सुरक्षा को लेकर लाठी डंडों से लैस होकर इधर-उधर की तरकीब लगाने में जुटे रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश कुमार ने बताया कि गाय के पागल हो जाने की सूचना पशु-चिकित्सक को दी गई है जल्द ही उसके लिए रेस्क्यू चलाया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें