आगरा प्रभारी मुकेश कुमार, हुआ भव्य स्वागत।।

पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय, प्रयागराज में संगठन के आगरा प्रभारी एवं अधिवक्ता मुकेश कुमार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय, प्रयागराज में संगठन के आगरा प्रभारी एवं अधिवक्ता मुकेश कुमार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र तथा प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
बताया गया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र की सहमति से मुकेश कुमार को आगरा प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
इस अवसर पर प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ. अरविंद कुमार, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र एवं बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें